पुलिस लाइन सभागार में अपराध की समीक्षा करते डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव।
ज्ञानपुर।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक ली। क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों से कहा कि अभी से वह चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार कर लें।
बृहस्पतिवार को डीआईजी रतन श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध की समीक्षा करने के अलावा चुनाव की तैयारी करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों से कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व फोर्स की तैयारी, ठहरने की व्यवस्था, पुलिस बल की जरूरत का आंकलन कर उसे बताएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि चिन्हित अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटें। अपराधी कितनी भी पहुंच वाला हो लेकिन उस पर कार्रवाई करें। संवेदन और अति संवेदनशील केंदों पर होने वाली समस्याओं को बताएं। एसपी डीपीएन पांडेय, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, भदोही परमहंस मिश्र, औराई सुशील कुमार सिंह समेत सभी एसओ मौजूद रहे।