फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बीते तीन दिन से बारिश नहीं होने से आसमान से बादल छंट गए हैं। सोमवार को तेज धूप ने आमजन को परेशान किया। सुबह आठ बजे ही तेज धूप रही। हवा नहीं चलने के कारण दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। तेज धूप के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि दोपहर बाद जनपद के ज्ञानपुर, सरपतहां सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों में बढ़ा पांच डिग्री तापमान
बीते तीन दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। तापमान करीब चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के कारण सड़के तप रहीं थीं। इस कारण कांवड़ियों को परेशानी हुई। धूप से बचने के लिए राहगीर और कांवड़ियों ने ओवरब्रिज के अंडरपास को सहारा बनाया।

25 जुलाई के बाद फिर से अच्छी बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अभी चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। 25 जुलाई के बाद फिर से अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें