फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तापमान 35 के पार, उमस ने बढ़ाई परेशानी, पसीने सेे किया तर-ब-तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बीते चार दिनों से तापमान में उतार- चढ़ाव जारी है। इससे उसम भरी गर्मी का तेवर दिखने लगा है। मंगलवार को अधिकतम पारा 35.4 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तर बदर हो गए। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है। जिले में 20 सितंबर से तापमान वृद्धि देख जा रहा है। मंगलवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही। तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही लोगों को उमस का अहसास होने लगा था। जैसे जैसे दिन का पारा चढ़ता गया, धूप भी अन्य दिनों की अपेक्षा तीखी होती गई। बिजली कटते ही लोग पसीने से भीग गए। शाम छह बजे मौसम में बदलाव हुआ। पुरुवा हवा चली तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बदलते मौसम में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें