फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनपीजी कॉलेज : 13 विषयों में 95 विद्यार्थियों ने लिए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश तेजी पकड़ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन 13 विषयों में कुल 95 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। विभागवार विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई। उनके जरूरी प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद प्रवेश दिया गया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से पीजी की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हुआ। पहले दिन नवरात्र की शुरुआत होने से विद्यार्थियों की संख्या कम रही। इसके कारण सिर्फ 38 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। मंगलवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई। इसके कारण 13 विषयों में कुल 95 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस दौरान राजनीति विज्ञान में 17, अर्थशास्त्र में पांच, भूगोल में आठ, हिंदी में छह, अंग्रेजी में 11, संस्कृत में छह, प्राचीन इतिहास में तीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में सात, गृह विज्ञान में दो, चित्रकला में छह, एमकाम में आठ, एमएससी गणित में नौ और भौतिक विज्ञान में सात विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराई। प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। अब प्रवेश में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि फीस जमा करने के बाद छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें