फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने रोकवाया तालाब पर अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार भदोही विजय कुमार ने रविवार को राजस्व विभाग के साथ अमवाकलां गांव का निरीक्षण कर तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण रोकवाया और दो के खिलाफ तहरीर दी है। लेखपाल ने गांव निवासी महेंद्र गौतम और बाबूल गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चौरी थाने में तहरीर दी। हलका लेखपाल राजविमल ने कहा कि तालाब पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। लेखपाल ने बताया कि सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार ने दोनों व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल कर तालाब नंबर 263 पर मनमानी ढंग से पक्का निर्माण शुरु करा दिया। जबकि भूमिहीन लाभार्थियों को आवासीय पट्टा की कार्यवाही करनी चाहिए थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तीन बार मना करने के बावजूद न निर्माण रोका जा रहा था नाही उच्चाधिकारियों को सेक्रेटरी ने रिपोर्ट दी। कहने पर सेक्रेटरी निर्माण कराने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम भदोही योगेंद्र साहू ने कहा कि सेक्रेटरी की कार्यप्रणाली समेत अतिक्रमण की रिपोर्ट डीएम को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें