फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व दत्तीपुर गांव के समीप युवक साबिर की हत्या कर शव फेंकने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को दोपहर में खमरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। सीओ अजय सिंह ने बताया कि 23 जून की रात भदोही के घमहापुर निवासी साबिर पुत्र मोबीन की हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सौदागर को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन दूसरा आरोपी इरफान पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर में कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह ने माधोसिंह बाजार के खमरिया तिराहे से इरफान निवासी काशीपुर भदोही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें