फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 19 मामलों में मात्र दो का निस्तारण

Wed, 16 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील में आए 19 मामलों में से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अनिल कुमार ने ज्ञानपुर और औराई तहसील का औचक निरीक्षण कर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची के अपमार्जन रजिस्टर का अवलोकन भी किया।

औराई तहसील में पहुंचे कमिश्नर अनिल कुमार ने अधिकारियों को हिदायत दी कि तहसील दिवस के लंबित प्रकरणों को समय से निपटाएं।

कहा कि ग्रामीण इलाके से उम्मीद लेकर आने वाले ग्रामीणों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएं। विभिन्न विभागों के आए 19 मामलों में दो का निस्तारण किया गया, जबकि बचे मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन


खमरिया नगर पंचायत की अधिक शिकायत आने पर मंडलायुक्त ने ईओ को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिन में सभी मामलों को निस्तारित करने को कहा।

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण राजस्व और पुलिस के सहयोग से कराने को कहा। औराई के बाद कमिश्नर ज्ञानपुर तहसील पर अचानक पहुंचे। यहां पर मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बूथों से नाम कटने और जुडने वाले रजिस्टर का सत्यापन किया। कहा कि जो भी फार्म छह, सात और आठ आएं हैं उसका निस्तारण करें।

इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीपीओ रविश्वर राव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानपुर तहसील में अतिरिक्त एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें