फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्त के साथ नहाने गया किशोर गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
मृतक मृदुल । फाइल फोटो
विज्ञापन
औराई। जेठूपुर निवासी मृदुल मिश्रा (14) बृहस्पतिवार को गंगा में नहाते समय डूब गया। वह दोस्त के साथ भोगांव गंगा घाट पर नहाने गया था। स्थानीय लोगों ने उसे जाल फेंककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। जेठूपुर गांव निवासी श्यामसुंदर मिश्रा का इकलौता पुत्र मृदुल मिश्रा बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे भोगांव गंगा घाट पर अपने एक दोस्त के साथ नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में फंस गया और डूब गया। घटना की सूचना दोस्त ने परिजनों को दी। वे मौके पर पहुंचे जाल फेंककर बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृदुल घोसिया स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह तीन बहनों में अकेला था। घटना के बाद माता, बहन नेहा, कृतिका, हर्षिता भाई को खोने से बेहोश हो गई। घटना की जानकारी होने पर चील्ह पुलिस पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें