फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से किशोर की मौत, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिक मवैया खैरहवा गांव निवासी किशोर लवकुश पाल (14) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह नहाने के लिए घाट पर गया था। घटना मंगलवार को दोपहर बाद हुई, मगर परिजनों को इसकी जानकारी बुधवार को मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर लवकुश पाल पड़ोस के पांच-छह छोटे-छोटे बच्चों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी जानकारी उसके साथ गए बच्चों को नहीं लग पाई। जब लवकुश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। सुबह परिजनों को यह जानकारी हुई कि मंगलवार को दोपहर वह गंगा स्नान करने के लिए गया था। उसके बाद परिजन गंगा घाट पर पहुंचे तो पानी में लवकुश का शव उतराया मिला। मृतक कक्षा आठ का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां पूजा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई। पूर्व प्रधान बैजनाथ दुबे, कलेक्टर पाल आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें