यूपी के भदोही में गोपीगंज थाना के डेरवा घाट पर मूर्ति विसर्जन करने गया किशोर डूब गया। बताया जाता है कि राहुल गुप्ता उम्र 17 वर्ष पुत्र शैलेश गुप्ता निवासी मधईपुर वार्ड नं013 खमरिया का निवासी था। वह अपने साथियों के साथ दीपावली पर्व के बाद मूर्ति विसर्जन करने डेरवां घाट पर गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी साथी गंगा में वह स्नान करने लगा।
स्नान करते समय एक साथी डूबने लगा जिसे बचाने के चक्कर मे राहुल का पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चला गया जिसे डूबते देख अन्य साथी शोर मचाना शुरू कर दिए। युवक के डूब जाने की सूचना मिलने पर मौके पर परिजनों समेत खमरिया चेयरमैन पहुंच कर पुलिस को सूचना दी और स्थानीय गोताखोरों से तलाश भी करवाये लेकिन किशोर का पता नही चल सका था।
बताया जाता है राहुल गुप्ता अपने बाप की अकेली औलाद थी 3 बहनो के बाद छोटा पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। राहुल मजदूरी का कार्य करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था । वही घटना की सूचना पर कोतवाल कृश्णानन्द राय भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से डूबे युवक का तलाश करवाये लेकिन कुछ पता नही चल सका और पुलिस वापस लौट गई।