फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परंपरागत तरीके से निकला तीजा जुलूस, मेले में उमड़े लोग

विज्ञापन
घोसियां में मुहर्रम के तीजा जुलूस में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
घोसियां। मुहर्रम के तीसरे दिन रविवार को नगर में पारंपरिक तीजा का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर लोग शामिल हुए। इस दौरान लगे मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। सभी ने मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

जुलूस पश्चिम मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, गढ़ाई मोहल्ला, हिजड़ा मोहल्ला, हिजतगंज और पक्का चौक होते हुए चमनगंज तकिया पहुंचा। जहां विभिन्न अखाड़े के उस्तादों की देखरेख में युवाओं ने फन ए सिपहगिरी का प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम को पुनः जुलूस नगर के मुख्य बाजार से होकर निकाला गया जो मौलाना अब्दुल फाजिल मन्नान साहब की मजार पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाओं से वातावरण गूंजता रहा । चमनगंज तकिया मदरसा परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के खिलौने, बिस्किट, नमकीन, अमावट और मूंगफली सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं। जुलूस का नेतृत्व नवाब खलीफा, छेदी खलीफा ने किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें