फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बंदियों के बीच क्रिकेट मैच में टीम ए पड़ी बी पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कारागार में शनिवार को बंदियों में बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। ए और बी टीम का गठन कर हुए मैच में टीम ए भारी रही। टीम ने ए ने पहला मुकाबला 16 रन तो सुपर ओवर तक चले दूसरे मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

जेलर राजेश वर्मा ने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया और टॉस किया। टॉस ए टीम के कैप्टन नीरज ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में चार विकेट खोकर 54 रन बनाये। जिसके जवाब में बैटिंग करने उतरी टीम बी 6 ओवर में मात्र 38 रन पर ही सिमट गयी। अखिलेश ने अपनी टीम के लिये 11 रन और कैप्टन आशीष ने 13 रन बनाये। दोनों टीमों के बीच हुए दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 36-36 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। जहां ए टीम ने 14 रन बनाए, लेकिन बी टीम चार रन ही बना सकी। मैच व्यस्थापक अध्यापक संजय राय ने जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। डिप्टी जेलर कल्याण चन्द ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि यह आयोजन बंदियों को तनाव से मुक्त करने और उनके बीच आपसी प्रेस को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें