काली पट्टी बॉंध कर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक संघ। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शिक्षकों की ओर से चलाए जा रहे जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान के तहत मंगलवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किए जाने के पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे वापस लेने के लिए विरोध किया जा रहा है। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार पांडेय, प्रीति मौर्य समेत अन्य शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।