फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा विधायक ने की धान क्रय केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देते सपा विधायक जाहिद वेग। स्रोतसपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा। पत्रक में उन्होंने राजकीय धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने की बात कही। बताया कि किसानों से धान की खरीद 11 फरवरी को बंद कर दी गई है। जिले में लगभग 300 किसानों से 6000 हजार क्विटंल धान की खरीद बाकी है, मांग की कि किसानों की समस्या को देखते पीसीएफ के क्रय केंद्र चालू कराकर किसानों की धान का खरीद सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, मुन्नरराम यादव, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र, बाबूभाई, मिल्लु यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें