फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरियावां ब्लाक के पदाधिकारियों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर बीईओ सुमन केशरवानी को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष राजीव रतन ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षण कार्य के साथ शासन की योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग करता रहता है। इसके बावजूद जांच के नाम पर कभी निलंबन, कभी वेतन काटने की कार्रवाई कर उत्पीड़न किया जाता है। जिसे अब महासंघ सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

मांग किया कि अनुकूल मौसम को देखते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए, गत दिनों कटे एक दिन के वेतन को बहाल कराया जाए, शिक्षक को मिलने वाले सभी तरह के एरियर का भुगतान अविलंब मिले, आयकर अधिनियम में आ रहे शिक्षकों से अग्रिम धनराशि न काटा जाए और शिक्षक समाज को आयकर सीमा से हटाने के लिए ठोस रणनीति बने। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केशरवानी ने बताया शिक्षकों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर इस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र कुमार मिश्र, अनिल कुमार यादव, विजय सिंह, राजेश कुमार गौतम, वेदप्रकाश, देवेंद्र विश्वास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें