फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीपट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार पाचवें दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव ने कहा अव्यवहारिक ढंग से नियम विरुद्ध गोपनीय आख्या को निरस्त करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय मांगों के माने जाने तक संगठन विरोध प्रदर्शन करता रहेगा। शिक्षकों ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो विरोध तेज किया जाएगा। दोपहर तीन बजे के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में एकत्रित शिक्षकों ने आंदोलन को तेज करने पर विचार विमर्श किया। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, राजनारायण पाल, कमलेश शुक्ल, रमेश चंद्र यादव, नंद लाल गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश मौर्य, तेज बहादुर पाल, मो. अख्तर, बुद्धि प्रकाश मिश्र, बृजलाल यादव, सुरेश चंद्र मौर्य, सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, विमल कुमार मिश्र, शिवम श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें