ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को अभोली, घोसिया, सुरियावां, भदोही, डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर धरना देकर आवाज बुलंद की। खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दिया कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह सरकार के खिलाफ वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे। शिक्षक संघ के ज्ञानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में धरना आयोजित किया गया। योगेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, चयन वेतनमान, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, रसोइयों को मानदेय, वार्षिक प्रविष्टि का शासनादेश को वापस लेने, शिक्षा सेवा प्राधिकरण 2021 को निरस्त करने, मृतक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रित को नौकरी आदि मुद्दों पर विचार रखा। कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर सिंह, मनोज उपाध्याय, घनश्याम यादव, माजिद खान, केके मौर्य, राकेश शुक्ल, अरविंद पांडेय, रामआसरे बिंद, पूनम, रेनू, हरिश्चंद्र पाठक आदि रहे। दुर्गागंज: शिक्षक संघ के बैनर तले बीआरसी अभोली में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जो सरकार शिक्षक, कर्मचारियों के हित की बात न सोचे उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। धरने में मौके पर रामनरेश बिंद, सुरेंद्र सिंह, कैलाश नारायण यादव, ताराचंद, सुरेश मौर्य, गीता देवी, अजय यादव, सुनील प्रजापति आदि रहे। सुरियावां : बीआरसी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष वंशराज मौर्य की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र पाल, प्रमोद सिंह, भोलानाथ सरोज, माला गुप्ता, बाल मुकुंद मौर्य, संदीप सिंह, अनीता, वेद प्रकाश, राजेश सिंह, आदि रहे। घोसिया बीआरसी पर 21 सूत्री मांगो को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार यादव ने कहा कि हम सदैव शिक्षक के साथ हैं। उनकी समस्या के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास होगा। इस मौके पर मनोज सिंह, राजेंद्र पटेल, मोहन यादव, सौरभ यादव, ओम प्रकाश पटेल, मुकुल सिंह, रविकुमार, हृदय नारायण, वीर बहादुर सिंह, दिलीप सिंह, राजेश उपाध्याय, कमलेश शुक्ला, आफताब खान, लियाकत अली, लल्लन यादव आदि रहे।