फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन से हादसे की का खबरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिक्सलेन का निर्माण हुए लगभग तीन वर्ष का समय बीतने के बाद भी सर्विसलेन और अंडरपास तिराहा-चौराहा पर अवैध पार्किंग की समस्या दूर नहीं हो सकी। डग्गामार आटो चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर हादसों को बढ़ावा देंगे कोई नहीं समझ सकता। मंगलवार को ऊंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाले वहिदानगर अंडरपास तिराहे पर इधर-उधर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने बताया कि वहिदानगर अंडरपास तिराहा पश्चिमी सीमा ऊंज की ओर होने के कारण वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, अभोली, दुर्गागंज, दानूपुर, मतेथू आदि स्थानों को जोड़ता है। राजमार्ग के दोनों छोर से बड़े वाहन उतर कर ही अंडरपास पहुंचते हैं और आगे के लिए रवाना होते हैं। स्कूल-कालेजों के खुल जाने से छात्र-छात्राएं भी पीजी कालेज बरौत, हंडिया, भीटी-रसार, जंगीगंज, ज्ञानपुर, जगतपुर, सैदाबाद को पहुंचने के लिए छोटे-बड़े वाहनों का इंतजार करते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ ऑटो चालक तिराहे के ठीक मुंहाने पर आटो खड़ी कर सवारी बैठाना शुरु कर देते हैं। पूर्व के दिनों में इस अनदेखी के चलते कई गंभीर हादसे हुए हैं। बावजूद इसके आटो चालकों को पुलिस न यातायात नियम का पालन कराती है न डांट-फटकार लगाकर हटाती है। इतना है कि ई-चालान की संख्या बढ़ाने के लिए देर शाम तक बाइक चालकों का चालान काटकर कोरमपूर्ति कर ली जाती है। छात्रा शिवानी, अनामिका, छात्र शिवकुमार, राहुल, महेश कुमार ने अंडरपास तिराहे पर बेलगाम हो चुके आटो चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने की मांग की। सीओ यातायात एके सिंह ने तिराहे पर चौकसी बरतने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें