शिक्षकों ने दो माह का वेतन अविलंब दिलाने की मांग की। लेखाधिकारी के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए।
शिक्षक नेता संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि फरवरी और मार्च माह का वेतन शिक्षकों को न मिलने से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अप्रैल और मई महीने में शादी-ब्याह का समय होने से पैसे की जरूरत है लेकिन वेतन न मिलने से शिक्षकों को दिक्कत हो रही है। पूर्व में शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
कई जिलों में शिक्षकों को वेतन मिल गया है लेकिन भदोही में अब तक वेतन नहीं दिया गया। संगठन के ब्लाक मंत्री अरविंद पाल ने खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर से समय से वेतन बिल प्रस्तुत करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अविलंब वेतन न मिला तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
राज नारायण पाल, राजाराम मौर्य, रमेश यादव, हरिओम पाल, रूक्मणिकांत, हरिओम श्रीवास्तव, निशांत यादव, चंद्रकांत पटवा, इंद्रमणि वर्मा, महेंद्र कुमार, माता प्रसाद श्रीवास्तव, अखिलेश प्रजापति, माजिद खां, नंदलाल गुप्ता, योगेश आदि रहे।