ऊंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र वहिदानगर पर शुक्रवार को आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में 102 शिक्षकों को टैबलेट दिया गया। मुख्य अतिथि डीघ ब्लॉक संचालन समिति के सदस्य मनोज कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बना रही है। जिससे वह अब कान्वेंट स्कूलों को मात देने लगे हैं। टैबलेट होने से शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि टैबलेट से छात्र-छात्राओं का डाटा फिडिंग, एमडीएम की सीधी मानीटरिंग होगी। शिक्षकों की लेटलतीफी पर भी अंकुश लगेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने कहा कि शिक्षक निष्ठा और ईमानदारी से काम करें। इस मौके पर राजबली उपाध्याय, इंदुचंद पांडेय, दीपेंद्र त्रिपाठी, अरुण दुबे, शेर सिंह, बाबा मिश्रा, रामकीर्तन सिंह, प्रदीप वर्मा, रजनीश शुक्ला, रत्नेश दीक्षित आदि रहे।