फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय निष्ठ प्रशिक्षण संपन्न,मिला प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/चौरी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी रोटहां और घोसिया में चल रहे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर अपने कर्तव्य का बेहतर निर्वहन करते हुए बच्चों के भविष्य को संवारने का पाठ पढ़ाया। रोटहां में 150 प्रशिक्षणार्थियों में प्रमाणपत्र मिला। इस मौके पर डायट प्रवक्ता रविरंजन सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, बीएल पाल, रमाशंकर, अजय सिंह, गुरुप्रसाद, संतोष तिवारी, शिवाकांत, अनूप, विनय दुबे, नीरज, विशाल, देवानंद, अनूप पांडेय उपस्थित रहे। इसी तरह बीआरसी घोसिया में प्रथम बैच का समापन बीआरसी सभागार में हुआ। जहां अधिकारियों ने पांच दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सहज, सरल ढ़ंग से शिक्षा कार्य की दी। प्रशिक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव, आंनद त्रिपाठी, अशोक यादव, अशोक सिंह, सर्वेश यादव, अमित कुमार दूबे ने बताया कि जब बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग के साथ शिक्षा के व्यवहार से जोड़ कर पढ़ाया जाता है तो वह विषय वस्तु को अच्छी तरह से समझ सकते है। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें