फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मांगों के समर्थन में मंगलवार को सेवाश्रम इंटर काॅलेज सुरियावां में एकजुट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। विरोध-प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सात सूत्रीय मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं आया तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। संघ के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि सात सूत्रीय मांगें पूरी होने पर ही संघ की नाराजगी दूर होगी। प्रदेश सरकार के नाम संबोधि त मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। मांग किया कि अन्य प्रदेशों की तरह पुरानी पेंशन बहाल की जाए, एनपीएस धारक, सेवानिवृत्त शि क्षक के पीआरएएन खातों में पूर्ण धनराशि दर्शायी जाए, अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण हो, रुके वेतनमान को तत्काल दिया जाए, वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता धारा 7 (4) के संशोधनों को वापस लिया जाय, सेवा नियमावली एवं मानदेय घोषित हो, मान्यता की शर्तें पूर्ववत रहें, सरकारी कर्मचारियों की तरह माध्यमिक शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दी जाए, इंटरमीडिएट अधिनियम की धारा 21छ को जारी करते हुए पुरानी पेंशन का लाभ, माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यों, परीक्षा मूल्यांकन की दरें सीबीएसई के बराबर हो, 2018 से अब तक के सभी अवशेष का भुगतान किया जाए। इस मौके पर ऋषि सहाय पाठक, डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, हरिमोहन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें