फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान में देरी पर बिफरे शिक्षक  

Mon, 18 Jul 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की रविवार को संगठन के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में मानदेय की प्रक्रिया में देरी पर रोष जताया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सीताराम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों को मानदेय देने के लिए राज्य सरकार ने दो सौ करोड़ रुपये जारी कर दिया है और इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है, लेकिन भौतिक सत्यापन तो दूर अब तक न तो सेवा शर्तें बनाई गईं ना ही नियमावली। संगठन के प्रवक्ता डीएन यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी एक अगस्त को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों का मानदेय खाते में पहुंचने तक जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह, समर बहादुर शर्मा, रमेश यादव, दिनेश मालवीय, आरडी मिश्रा, सुनील पटेल, राजन दुबे, संजय शुक्ल, महावीर मौर्य, राकेश दीक्षित, आशुतोषधर दुबे, मनोज पाल, अजय बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें