फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। कर्मचारी-शिक्षक एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार उठाई जा रही मांग के बाद भी शासन स्तर से उनकी उपेक्षा हो रही है। विशेषकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान मानदेय कर्मियों के नियमितीकरण, कैशलेश चिकित्सा सुविधा आदि की मांग की गई। शिक्षक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द ही कोई निर्णय न लेने पर वृहद स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार सिंह, विश्वंभर पांडेय, रूपेश श्रीवास्तव, वंशराज मौर्य, केके मौर्य, मनोज उपाध्याय, यास्मीन बानो, गुंजन सिंह, रेखा सिंह, साजिदा बेगम, देवीचरण यादव, मुस्ताक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें