फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने का खुलासा, कालीख पोतकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। किन्नर बनकर लोगों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति का खुलासा बृहस्पतिवार को किन्नरों की एक टोली ने किया। उसे पकड़कर उसका बाल मुड़ाया गया और कालिख पोतकर छोड़ दिया गया। दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी देकर तब छोड़ा। मोढ़ व आस-पास के बाजार में एक व्यक्ति किन्नर का रूप बना कर लगभग एक माह से अवैध वसूली कर रहा था। बृहस्पतिवार को कुछ किन्नरों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसके पास पहुंच गए। उससे जब नाम, पता आदि की जानकारी लेने का प्रयास किया तो किन्नर बना व्यक्ति भागने लगा। तभी किन्नरों की टोली ने उसे पकड़ लिया और जानकारी ली तो पता चला कि वह पुरूष है। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। तभी कुछ और किन्नरों की टोली आ गई। सभी ने मिलकर फर्जी किन्नर का बाल मुड़ाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। चेतावनी दिया कि यदि दोबारा कहीं इस तरह का कृत्य करने की जानकारी मिली तो कड़ी कार्रवाई करायी जाएगी। उधर, इस घटना से बाजार में चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले भी कुछ लोग तरह-तरह का रूप बनाकर अवैध वसूली करते हैं। कभी दस तो कभी सौ, दो सौ रुपये की वसूली करते हैं। न देने पर मारपीट तक की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें