फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा बुधवार को जिले के 12 केंद्रों पर होगी। डीएम ने पारदर्शी परीक्षा के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा जिलास्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सुबह आठ से नौ बजे तक सभी पर्यवेक्षक केंद्रो पर पहुंचेंगे। पहली पाली में 12 तो दूसरी पाली में छह केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 10 हजार 587 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूर्व संध्या पर केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने में कर्मचारी व्यस्त रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। आठ जनवरी को पहली पाली में प्राथमिक विद्यालय स्तर की सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा में 7042 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की 2.30 से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में 3545 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 12 पर्यवेक्षकों के अलावा जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 12 जिलास्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरतेगी। वहीं दूसरी ओर मंगलवार शाम को सभी केंद्रो पर डेस्क पर स्लिप लगाया गया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र यादव ने कक्ष निरीक्षकों संग बैठक कर परीक्षा को शुचिता पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर डीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें