फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, हाफिज़ सैफ रज़ा मिस्बाही का सम्मान

विज्ञापन
सुरियावां के इंदिरा नगर मस्जिद में रमज़ान के पवित्र माह में तरावीह में खड़े लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुरियावां। इंदिरा नगर स्थित नूरी हंफी मस्जिद में रमज़ान के पवित्र माह में हाफिज़ मोहम्मद सैफ रज़ा द्वारा मुकम्मल तरावीह पढ़ाई गई। 18 रमज़ान की रात यानी 19वें शब को तरावीह मुकम्मल हुई, जिसमें पूरी कुरआन शरीफ खत्म की गई। बड़ी संख्या में नमाज़ियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर मुबारकबाद दी। सभी ने कहा कि हाफिज़ मोहम्मद सैफ रज़ा ने पूरे रमज़ान शरीफ में खूबसूरत अंदाज़ में तरावीह की नमाज़ अदा कराकर सभी को रूहानी सुकून पहुंचाया। इस दौरान नात-ओ-सलाम पेश किए गए और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज महताब साहब, हाफिज व कारी मो. खालिद, हाफिज सफीक साहब, हाफिज हसनैन साहब, वसीम अंसारी, हाफिज जाबिर रजा, शकील अहमद उर्फ छुट्टन भाई, अख्तर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें