फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी का धरना

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने सोमवार को सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सचिव भान सिंह मौर्य ने कहा कि 18 साल पहले प्रदेश के सभी जिले में सफाईकर्मी की नियुक्ति हो गई, लेकिन भदोही में आज तक आवेदन करने वाले दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं होने से मॉडल बने गांव की हालत ठीक नहीं है। मांग करने वाले अभ्यर्थियों पर प्रशासन की ओर से मुकदमा लगाया जा रहा है। संगठन ने अविलंब नियुक्ति शुरू कराने और अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, श्रीराम बिंद, कन्हैयालाल, परदेशी राम, सुरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें