फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के मामलों को गंभीरता से लें

Fri, 07 Apr 2017 01:59 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
भदोही तहसील में फरियादियों को सुनते डीएम सुरेश कुमार सिंह और एसपी डीपीएन पांडेय
विज्ञापन
तहसील दिवस में मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डीपीएन पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी पड़ने लगी है। गावों और शहरों में पेयजल समस्या के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन

तहसील दिवस में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जल निगम, खस्ताहाल सडकों का मुद्दा छाया रहा। नगर पंचायत नई बाजार के सभासदों नन्हें मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, कांता चौरसिया, परमानंद ने वर्षों से बनकर तैयार ओवरहेड टंकी को चालू कराने की मांग की। लोगों ने डीएम को बताया कि जलनिगम की लापरवाही से लोगों को इस टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उधवा माफी एवं पूरे मुडिया के ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक देकर कहा कि जयरामपुर से मुडियापुर, उधवा माफी होते हुए चकहरिबंशपुर भटान, असनांव मार्ग की मरम्मत हो रही है लेकिन उसमे भारी अनियमितता की जा रही है। इसके अलावा उधवा माफी से मोरवा पुल से बस्ती तक इंटरलाकिंग निर्माण कार्य में गोलमाल की शिकायत की।
एसडीएम रामजी लाल ने बताया कि आज राजस्व और पुलिस के 12-12, नगर पालिका से संबंधित एक, सिंचाई एक, आपूर्ति विभाग के दो, लोक निर्माण का एक एक, जल निगम का तीन समेत कुल 52 प्रार्थना पत्र आए। इनमे से दो का तत्कालिक निस्तारण किया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अधिकारी समय से कार्यालय आएं और जाएं। 10 से 12 दो घंटे तक लोगों की शिकायतें सुनें। सीडीओ रमेश चंद्र पाण्डेय, तहसीलदार रामजी, बीएसए पीएन श्रीवास्तव, डीपीओ रविश्वर राव, बीडीओ जंगीलाल मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें