फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई करें :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिला शक्ति केंद्र की ओर से गठित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम राजेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण करें। जहां भी लिंग परीक्षण हो रहा है उन पर विधिक कार्रवाई करें। डीएम ने सभी ईओ को निर्देश दिया कि ओवरहेड टैंकी पर पेंटिंग और स्लोगन लिखवाएं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जितने भी लंबित आवेदन पड़े हैं उसका निस्तारण कराने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती, शिल्पा शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजकुमार पाल, रामतेज सिंह, कुणाल गुप्ता, राजेश कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें