फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेशेवर अपराधियों की सूची बनाकर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपराध समीक्षा की। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पेशेवर अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से कहा कि गैंगेस्टर में पंजीकृत आरोपियों पर कार्रवाई, अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम, टापेटन अपराधियों पर सख्ती की जाए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण करें। लुटेरे और पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी और सत्यापन किया जाए। महिला संबंधित अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए। सभी सम्बंधित को बिना नंबर प्लेट व त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगे वाहनों की सघन चेकिंग हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें