फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: थानों के टापटेन अपराधियों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की। इसमें अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर छोटी घटनाओं पर सतत निगरानी, जमीन से जुड़े विवाद का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम को साथ लेकर जाएं। जहां मामले का निस्तारण हो उसकी फोटोग्राफी भी कराएं।
विज्ञापन

समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। एसपी ने बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैंगस्टर एक्ट के लंबित गंभीर अपराधों में शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए कहा। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने,के लिए बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें