फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर अफवाह फैलाने वालों पर करें कार्रवाई : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अफसरों की बैठक हुई। इसमें आगामी पर्वों को सकुशल तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति केंद्रों पर 10 नई स्कूटी दी गई। अफवाह फैलाने पर सख्ती से निपटने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया।
विज्ञापन

आईजी ने होली त्योहार में हुड़दंगियों, जबरन रंग लगाने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, ड्रोन से निगरानी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया। थानों में मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को 10 नई स्कूटी आवंटित की गई। यह कदम विशेष रूप से महिला पुलिस द्वारा एंटी-रोमियो स्क्वाड और महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे गश्त में तेजी आ सके। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहने के लिए कहा गया। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। होली के दिन निकलने वाले प्रत्येक जुलूस के साथ बॉक्स फॉर्मेशन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के मार्ग में छतों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा, सादे कपड़ों में भी पुलिस बल को तैनात किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वर्तमान समय में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और अन्य स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के तनाव से बचाने के लिए लाउडस्पीकरों की ध्वनि पर नियंत्रण रखा जाए। धार्मिक स्थलों, बारात, जागरण और अन्य कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर बजाने के समय और ध्वनि स्तर को नियंत्रित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें