फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द का प्रतीक है खेल

Wed, 31 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोलापुर स्थित खेल मैदान में सोमवार को नेहरू  युवा केंद्र की अंतर ब्लाक  स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सुरियावां, ज्ञानपुर और अभोली ब्लाक  के खिलाडि़यों ने जमकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के  विजेताओं को केंद्र की ओर से शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक स्पर्धा हुईं। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकुंतला देवी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


उन्होंने कहा कि  खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। कहा कि प्रतियोगियों को पराजय पर उत्साह नहीं खोना चाहिए।
विज्ञापन


उन्हें फिर से जीत के  लिए प्रयास करने में पूरे मन से लगना चाहिए। वालीबाल में गुआली प्रथम, अभोली द्वितीय, दुर्गापुर तृतीय, लंबी कूद में शिवा प्रथम, कलाकार द्वितीय, शुभम तृतीय, गोलाथ्रो में लवकुश प्रथम, शिवा द्वि तीय, मुकेश तृतीय, स्लोसाइक्लिंग रेस में सत्यम प्रथम, शिवम् द्वितीय, नवीन तृतीय, दौ सौ मीटर दौड़ में मनोज प्रथम, विरेंद्र द्वितीय, पृथ्वीपाल तृतीय, चार सौ मीटर रेस में मनोज प्रथम, पंकज पाल द्वितीय, राहुल तृतीय, आठ सौ मीटर में जितेंद्र प्रथम, संदीप द्वितीय, स्वतंत्र तृतीय, तीन हजार मीटर में संदीप प्रथम, पवन द्वितीय, स्वतंत्र तृतीय रहे।

 विजेताओं को युवा केंद्र के प्रभारी उदय सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रमेश कुमार, सुरेंद्र बनवा सी, आशीष बिंद, राजेंद्र बिंद, जय प्रकाश, रमेश कुमार, संदीप, सुभाष, राजन, श्याम, प्यारे पाल, आशीष, सुरेंद्र, अखिलेश, सतीश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें