फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में नहीं होगा तलवार और असलहे का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को मोहर्रम को लेकर शांति सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें शासनादेश के तहत यह निर्धारित किया गया कि मोहर्रम के ताजिए में जुलूस में लकड़ी बाना के प्रदर्शन को छोड़ किसी भी प्रकार के तलवार, असलहा सहित अन्य किसी का भी प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि इस समय कांवर यात्रा भी चल रही है। इसलिए सामंजस्य बना कर ही यह त्यौहार मनाएं। मौजूद ताजिएदारों में धूमखां अखाड़ा गोपीगंज सराय मुहाल के अखाड़े दार मोहम्मद हनीफ ने ताजिए के रूट के बारे में जानकारी दी। वहीं शेख सलामत अलीखां गोपीगंज चूड़ी हारी मोहाल के अखाड़ेदार सरवर खां ने भी अपने रूट के बारे में जानकारी दी। जंगीगंज से आए अखाड़े दार ने कुछ दिक्कतें बताई, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजमार्ग इस बार एक लेन बंद है। एक ही लेन चालू है। आप लोग अपना त्यौहार सर्विस लेन पर ही मनाएंगे जिससे आवागमन अवरुद्ध न होने पाए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने भी ताजिया मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस मौके पर सीओ भुवनेश्वर पांडेय, एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें