फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी अभ्यर्थियों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Wed, 11 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात साल से लटकी सफाईकर्मी की नियुक्ति को लेकर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी करीब तीन महीने से अधिक समय से जिला मुख्यालय पर साफ-सफाई कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


144वें दिन मंगलवार को साफ-सफाई के बजाए परिसर में गांधीवादी ढंग से धरना देकर विरोध जताया।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष साहेब लाल यादव ने कहा कि अधिकारियों और शासन के लचर रवैये से भदोही में नियुक्ति नहीं हो सकी। सैकड़ों परिवार के लोग अब भी नौकरी की आस में लगे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।

 न्यायालय के आदेश के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है। कहा कि जब तक नौकरी के लिए आदेश नहीं जारी होगा तब तक वह आंदोलन को जारी रखेंगे। धरने में उमेश कुमार, सुरेंद्र, चंद्रूलाल चंद्राकर, श्यामधर, जयचंद, वीर बहादुर सिंह, अखिलेश मौर्य, मीना, रीता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें