ज्ञानपुर/ऊंज (भदोही)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम रविवार को संकट मोचन मंदिर भिदिउरा में हुआ। जिला कार्यवाह विष्णू जी ने कहा कि आज राष्ट्र जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसका समाधान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा ही है। प्रजातंत्र की सफलता प्रबुद्ध नागरिक के कंधों पर होती है। देश के नागरिकों को प्रबुद्ध बनाने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल 1925 से ही करते आ रही है। इस मौके पर हरेंद्र कुमार, रत्नाकर पाठक, संजय, अविनाश रावत, चंद्रभूषण दास, लालमणि, शशि यादव, अवधनारायण मौर्य, कृष्णानंद सिंह, महेंद्र, विकास आदि रहे। अकोढ़ा गांव में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम जिला प्रचारक प्रवीण जी की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि आरएसएस समर्पण उत्सव जीवन को प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु हमेशा शिष्य के मंगल की कामना करता है। गुरु का परमेश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, रामानंद त्रिपाठी, राम मोहन मिश्र, महेंद्र सिंह, राजन, टिंकू शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी, राम सागर पाठक, विजय बहादुर सिंह आदि रहे।