फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शनिवार की रात मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे स्टेशन से सटे झम्मनपुर निवासी ननकू यादव (32) रात में खान खाकर टहलने निकला था। वह आनापुर क्रासिंग से आर-पार न होकर गांव के सामने से ही ट्रैक पार करने लगा । इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पिता कन्हैया यादव समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उप निरीक्षक जीआरपी राकेश राय ने कहा कि जानकारी पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें