फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नगर पालिका के ओपन जिम पर कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
भदोही नगर के अयोध्यापुरी तालाब से नगर पालिका का कब्जा हटाता जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
भदोही। नगर के अयोध्यापुरी तालाब पर बने नगर पालिका के ओपन जिम पर शुक्रवार को न्यायालय का हथौड़ा चला। कोर्ट के आदेश पर तालाब के किनारे 10 लाख की लागत से बने ओपन जिम को हटा दिया गया। नगर पालिका की ओर से बनाए गए जिम के खिलाफ स्थानीय संत श्री आसाराम ट्रस्ट ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। भदोही नगर के अयोध्यापुरी तालाब के पास नगर पालिका ने बीते सितंबर में 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण कराया था। जिम का बाकायदा लोकार्पण किया गया। सुबह टहलने निकलने वाले लोग इसका उपयोग भी करते थे। ओपन जिम निर्माण के बाद से ही विवाद बढ़ गया था। अयोध्यापुरी स्थित संत श्री आसाराम ट्रस्ट ने इसे लेकर आपत्ति जताई और बताया कि पहले से ही इसका विवाद चल रहा था, जिसका फैसला उनके पक्ष में हुआ है। इसके बाद भी नगर पालिका ने ओपन जिम का निर्माण करा दिया। इसके बाद ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वितीय शशि किरन ने आदेश दिया कि उक्त जमीन पालिका की ओर से कराए गए इंटरलाॅकिंग फर्श, झूले, व्यायाम संबंधी यंत्र, इलेक्ट्रिक पोल, शिलापट्ट, सांसद निधि का स्टैंड व गिट्टी बालू को हटाया जाए। शुक्रवार की दोपहर तहसील अधिकारी, भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंचे और इंटरलाॅकिंग फर्श सहित वहां स्थापित ओपन जिम के व्यायाम यंत्र आदि को गिराकर ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के बाद देर शाम आसाराम ट्रस्ट की ओर से तालाब की बाउंड्री खड़ा कर कब्जा करने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें