ज्ञानपुर। जिले की डॉ. रत्ना को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के ललित कला भवन में नारायण सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार समाज के अपवंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और गौरैया संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला। शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस के अवसर उनकी कर्मभूमि मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में इसका आयोजन किया गया था। डॉ. रत्ना इब्राहिमपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। उन्हें प्रदेश की 21 महिलाओं के साथ यह सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने के बाद जिले में शिक्षकों व अन्य वरिष्ठ जनों ने उन्हें बधाई दी। जिसमें अशोक गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, वंदिता मालवीय, फुलवंती बिंद, अर्चना यादव, श्याम बाबू, विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्रतिभा मिश्रा आदि रही।