फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यतिवारी अध्यक्ष, रामजी महामंत्री निर्वाचित

Wed, 28 Jan 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीत हार का अंतर काफी नजदीकी रहा और सतीश कुमार तिवारी केवल 4 मतों से हारे। मंगलवार को तहसील में मतदान के बाद सायं हुए मतगणना में निर्वाचित अध्यक्ष को 136 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे सतीश तिवारी को 132 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी श्याम सुंदर को मात्र नौ वोट से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर रामजी तिवारी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

तहसील बार का चुनाव सोमवार की सुबह नौ बजे अधिवक्ता सभागार में मतदान शुरू हुआ।         बार कौंसिल से मिले परिचय पत्र के आधार पर मत देने दिया जा         रहा था। शाम को 4 बजे तक         कुल 335 में से 289 मत पड़े थे। 4 बजे शुरू हुई मतगणना डेढ़         घंटे तक चली जिसमें 12 मत अवैध पाए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयनाथ बिंद ने          अध्यक्ष पद पर श्री द्विवेदी को निर्वाचित घोषित कर प्रशस्ति           पत्र दिया।
जीत के बाद अधिवक्ताओं ने मिठाई बांट कर प्रसन्नता जताई। कुल नौवीं बार और लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित श्री द्विवेदी ने साथी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए उनके साथ कंधे से    कंधा मिलाकर चलने की अपनी बात दोहराई।
विज्ञापन

अध्यक्ष के अलावा महामंत्री पद पर रामजी तिवारी ने 143 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी रामप्रकाश यादव को 16 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण राय, संयुक्त मंत्री पद पर राजन प्रसाद मिश्र, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश मिश्र और आय व्यय निरीक्षक पद पर प्रसन्न मिश्र का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चुका था।
कार्यकारिणी में अरुण कुमार दूबे और दशरथ कुमार को पहले ही चयन कर लिया गया था। चुनाव में विनोद उपाध्याय, नन्हे सरोज, विमल चंद राय, बरसाती लाल, सूरज यादव, अमृतलाल, मृत्युंजय सिंह आदि ने चुनाव संचालन में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें