फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सूर्य प्रसाद तहसील बार के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोई। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूरी हो गई। इसमें सूर्य प्रसाद द्विवेदी अध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव महामंत्री और लाल बहादुर यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भदोही तहसील बार के चुनाव में मतदान बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर मतों को पेटिका में बंद कर दिया गया। चार बजे मतगणना शुरू हुई। 13 चक्रों में मतगणना साढ़े छह बजे तक चली। उसके बाद सूर्य प्रसाद द्विवेदी को अध्यक्ष, महामंत्री मुलायम सिंह यादव और उपाध्यक्ष के लिए लाल बहादुर यादव निर्वाचित घोषित हुए। सूर्य प्रसाद ने मोतीलाल को 23 मतों से हराया। सूर्य प्रसाद को 163, मोतीलाल को 140 और प्रभाकर चंद्र राय को मात्र तीन मत मिले। महामंत्री पद पर मुलायम को 125, संदीप कुमार यादव को 117 और गौरव शुक्ला को 64 वोट मिले। सिर्फ आठ मतों से मुलायम ने संदीप को हराया। उपाध्यक्ष पद पर लाल बहादुर यादव को 187 मत, इंद्रदेव पाल को 114 मत मिले। बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर चुनाव सहायक अंकित पांडेय, प्रदीप कुमार, रजनीश पांडेय, मृत्युंजय सिंह, ओमप्रकाश बिंद, बरसाती राय, नागेंद्र सरोज, मुकेश उपाध्याय आदि रहे। उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव, सीओ अजय चौहान, कोतवाल बृजेश सिंह, राजपुरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें