फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही तहसील बार के 14वीं बार अध्यक्ष बने सूर्य प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोई। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रसाद द्विवेदी 14वीं बार निर्वाचित हो गए जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र दूबे चुने गए। कड़े मुकाबले में सूर्य प्रसाद ने अपने करीबी को 19 मतों से हराया। महामंत्री समेत अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध हो गया है। समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भदोही तहसील बार के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण कर ली गई थी। अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन हुए जबकि महामंत्री समेत कई पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध हो गया था। शनिवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ।
मौसम खराब होने के कारण दोपहर 12 बजे तक मतदान धीमा रहा, लेकिन उसके बाद तेजी आई। दोपहर तीन बजे तक 305 के सापेक्ष 285 मतदाताओं ने अपना मत दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेंद्र कुमार बिंद को कुल 112, राजेंद्र प्रसाद पटेल को सात, शिव प्रकाश सिंह को कुल 30 और सूर्य प्रसाद द्विवेदी को कुल 131 मत प्राप्त हुए। अपने करीबी महेंद्र बिंद को 19 मतों से जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें