फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग का खेल, ठंडे बस्ते में अनाज बरामदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो दिन पूर्व अमवां स्थित एक होटल से बरामद सरकारी अनाज का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पूर्ति विभाग से लेकर आला अधिकारी तक मामले को लेकर संजीदा नहीं हो सके। पूर्ति अधिकारकी रिपोर्ट से चालक और खलासी मामले से बच गए। यह कोई पहली बार मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार ऐसा मामला आया जरूर लेकिन तालमेल बिठाकर सबकुछ ओके हो गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गश्त के दौरान होटल से पुलिस ने ट्रक को पकड़ा था। जिसमें कई कुंतल गेहूं और चावल बरामद हुआ था। मिर्जापुर निवासी चालक और खलासी एफसीआई गोदाम भदोही से गेहूं लादकर विपणन गोदाम जंगीगंज-सूफीनगर के लिए निकले थे। गोपीगंज नगर से पांच किलोमीटर पूर्वी छोर पर खाना खाने चालक-खलासी पहुंच गए उसी बीच एक बोरी गेहूं किसी को बेंचकर होटल का खर्च निकालने की साजिश रच ली गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बेचे गए एक बोरी गेहूं के साथ धर दबोचा। पूछताछ में चालक-खलासी ने गेहूं बेंचना कबूला । पुलिस ने एफसीआई गोदाम अधिकारियों को सूचना देकर जांच के लिए लिखापढ़ी कर दी और डीएसओ अमित कुमार मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जताते रहे। डीएसओ की रिपोर्ट को आला अधिकारी भी सही मानकर शांत हो गए। डीएसओ अमित कुमार ने कहा कि वह सरकारी अनाज नहीं था, बोरियां जरूरी कोटे की दुकान की रही। जिससे उस पर कार्रवाई नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें