ज्ञानपुर। देव दीपावली पर धीरपुर बैदा खास स्थित हनुमान मंदिर पर जय बजरंग युवा दल की ओर से 11 हजार दीपदान किया गया। इससे टिमटिमाते दीपों से मंदिर पर अलौकिक छटां देख लोग भाव विभोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस अलौकिक नजारे को नजरों में कैद करने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिसर को दीपों से सजाने का काम सुबह से ही शुरू कर दिया गया था,शाम होते ही मंदिर दीपों की रोशनी में नहा उठा। युवक और युवतियां अपने मोबाइल फोन में अलौकिक छटा को कैद करने में भी जुटे रहे। पंडित सहदेव शास्त्री जी ने देवाताओ की स्तुति की। इसी तरह अमवां माफ़ी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर को 11 हजार दीप ज लाकर सजाया गया। घंटा घड़ियाल की झंकार और शंखनाद के ध्वनि के साथ नर्मदेश्वर महादेव की महा भस्मा आरती उतारी गई। मौके पर गोपीनाथ, मूलचंद चौधरी, मातादीन,रामकृपाल, राम कुमार , निशांत आदि रहे। जोगनिका गांव में अति प्राचीन मंदिर बड़े देव मंदिर को झालर एवं दीयों से सजाया गया। जहांगीराबाद के प्राचीन शिवालय को पांच हजार दीयों से सजाया गया।