फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही में अधीक्षक का वेतन रोका, एमओआईसी को हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दो माह तक खराब प्रदर्शन वाले एमओआईसी को तत्काल हटाने को कहा। बैठक में अनुपस्थित अधीक्षक सुरियावां का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि नवंबर 2025 तक जनपद को टीवी मुक्त बनाने के लिए पहल करें। क्षय रोगियों की सूची समस्त ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, संस्थाओं को देते हुए उन्हें टीवी रोगियों को पोषण पोटली वितरित करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सुरियावां एमओआईसी डॉ. अभिषेक नाग के बिना बताए अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि ब्लाॅकों में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के माध्यम से 1-19 वर्ष के बच्चे और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। इसमें आठ लाख 98 हजार 103 लोगों को दवाएं दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट दी। डीएम ने सभी पीएचसी, सीएचसी पर ड्यूटी रूम सहित सभी जगह सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बायोमेडिकल बेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बिजली, पानी, दवा की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो। जहां कुछ कमी है, वहां के चिकित्सा अधीक्षक, डीपीआरओ और सीडीओ से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें