फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात दिन बाद साल के पहले दिन खिली धूप

विज्ञापन
मौसम ​खिलने पर खाद का छिड़काव करता किसान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साल 2026 के पहले दिन लोगों को ठंड से राहत मिली है। सात दिन सुबह आठ बजे अच्छी धूप खिली। सुबह के 10 बजे तक तेज धूप के कारण हवा की गति स्थिर हो गई।
विज्ञापन

रोज की अपेक्षा गलन भी कम रही। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
धूप निकलने के बाद बाजार का सन्नाटा भी टूटा, सड़कें गुलजार हो गईं। शाम चार बजे के बाद हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण फिर से गलन बढ़ गई।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से आई, केवी एक्सप्रेस आज निरस्त

भदोही। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार को छह ट्रेनें निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को केवी एक्सप्रेस निरस्त रही। शुक्रवार को नई दिल्ली जाने वाली केवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त थी। ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस सात घंटे, जोधपुर-बनारस मरुधर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मुतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस पौने चार घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे लेट रहीं। रेल यात्रियों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें