फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिनभर धूप, शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर हो रही बरसात से वाहन का लाईट जला कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मौसमी उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दोपहर तक धूप ने पसीना छुड़ा दिया लेकिन शाम को करीब 20 मिनट की झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिला दी। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32.3 और रात का तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है। इन दिनों लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिन में तेज धूप तो शाम के समय हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल थे। दोपहर में आसमान एकदम साफ हो गया। करीब चार बजे तक धूप का असर बना रहा। साढ़े चार बजे अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बादल छा गए। करीब पांच से साढ़े पांच के बीच बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 20 मिनट तक बारिश होती रही। बारिश के तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा रह सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान घटकर करीब 22.6 डिग्री रहा। बताया कि पुरुवा हवा चलने से मौसम सामान्य बना है। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस समय लोगों पर मौसमी बीमारी का असर है। ऐसे में खुद की सतर्कता से ही बचा जा सकता है। बताया कि सबसे पहले तो इस समय में बाहरी खानपान से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। वहीं अगर बारिश हो रही है तो भींगने से बचें। इससे स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है। बीमारी के समय बिना देरी किए चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें