फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 430 आयातक व 146 स्टॉल, इस साल आएंगे 46 अमेरिकी खरीदार

विज्ञापन
लखनऊ लघु उद्योग मंत्री को कारपेट एक्सपो का निमंत्रण देते असलम महबूब। स्रोत-सीईपीसी
विज्ञापन
भदोही। आगामी 11 अक्तूबर से जिले में शुरू होने जा रहे चौथे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में इस साल 66 देशों के 430 आयातक और उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, हरिणाया के कुल 146 स्टॉलों पर कालीन उत्पादक 146 स्टालों के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट मखमली कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। अमेरिकी टैरिफ की चुनौतियों के असर से इस साल 100 स्टॉल कम हो गए हैं। हालांकि विभिन्न देशों से आने वाले आयातकों में सबसे ज्यादा 46 खरीदार अमेरिका के ही हैं। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में अब महज चार दिन रह गए हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस साल सीएम योगी कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के कई वरिष्ठ अफसरों का भी पहले दिन ही एक्सपो में आगमन होगा। इस साल फेयर में आने के लिए लगभग 66 देशों के 430 आयातकों ने पंजीकरण कराया है। वहीं उत्तर प्रदेश समेत कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, हरिणाया आदि के कालीन उत्पादक 146 स्टालों के माध्यम से अपने उत्कृष्ट मखमली कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। अमेरिका के द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैक्स थोपे जाने के बाद बीते साल की अपेक्षा इस साल लगभग 100 स्टाॅल कम हो गए हैं। वहीं आयातक व उनके प्रतिनिधियों की संख्या भी बीते साल के मुकाबले कम है। इस मेले में निर्यातक अमेरिका का विकल्प ढूंढने की मंशा से काम करेंगे। उन्हें मालूम है कि अब केवल अमेरिका के भरोसे ही कालीनों का वैश्विक व्यापार नहीं किया जा सकता। निर्यातक इस बार के एक्सपो में लोग ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, रूस, आस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस में कारोबार बढ़ाने को विचार करना होगा। अमेरिकी टैरिफ से भारतीय कालीन उत्पादन प्रभावित है। इसके बाद भी इस एक्सपो में 430 आयातकों के दल में सर्वाधिक 46 आयातक अमेरिकी ही होंगे। सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब के अनुसार आस्ट्रेलिया से 24, ब्राजील से 21, जर्मनी और रूस से 19, ब्रिटेन से 15, इटली से 14, चीन से 12, मिस्र से 11 और कनाडा से 10 आयातक आएंगे। इसके अलावा अन्य देशों से भी भागीदारी हो रही है। सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्य असलम महबूब के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा पहले दिन प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान और प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन व औद्योगिक विकास विभाग आलोक कुमार मौजूद रहेंगे। केंद्रीय वस्त्र सचिव नीलम शमी राव और विकास आयुक्त हस्तशिल्प अमृत राज भी पहले ही दिन एक्सपो में पहुंचेंगी। बताया कि इसके अलावा वाराणसी और मिर्जापुर के मंडलायुक्त, वाराणसी डीएम और भदोही जिले के तीनों विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है। कहा कि मुख्यमंत्री को एक्सपो में लाने का श्रेय हमारे सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें