फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच दिन बाद खिली धूप, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। करीब पांच दिनों बाद रविवार को धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के आगे वह बेअसर रही। लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के आसपास बैठ गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौ व 10 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। सर्द हवा चल रही है। तीन दिन बूंदाबांदी भी हुई। सात दिनों में एकाध दिन कुछ मिनट के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हुए जबकि अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे। रविवार को आसमान साफ था और सुबह आठ बजे सूर्य बादलों के बीच से निकले। इससे ठंड से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई लेकिन सर्द हवा के चलते लोगों ने राहत नहीं महसूस की। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार दिन का तापमान 21 डिग्री जबकि रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की अपेक्षा तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने सोमवार को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कहा कि घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 9 और 10 जनवरी में छिटपुट बारिश होने का आसार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश से किसान फसलों के लिए नुकसानदेह नहीं है। अधिक मात्रा में बारिश नहीं हुई है। दो दिनों में 10 मिमी बारिश हुई है। सरसों में माहो की समस्या 20 जनवरी के बाद ही आती है। अभी माहो का वक्त नहीं आया है। इसके बावजूद कहीं दिक्कत हो तो किसान नीम का तेल 5 से 6 मिली लीटर और एक चुटकी सोड़ा पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें